देवाल में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को दी गई सिलाई मशीनें व प्रमाण पत्र।
- फोटो : GOPESHWAR
प्राथमिक मॉडल स्कूल देवाल में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन 25 महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं। श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम की ओर से आयोजित कार्यशाला में 25 गांव की 25 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं अपने गांव जाकर अन्य महिलाओं को भी यह प्रशिक्षण दें, जिससे दूसरे लोगों को भी स्वरोजगार शुरू करने में मदद मिल सके। इस मौके पर आश्रम के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी, पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष युवराज बसेड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेशानंद जुयाल, दलवीर सिंह और दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।