बदरीनाथ धाम में शनिवार को 245 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। अभी तक 3240 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम के दर्शनों को राज्य के विभिन्न जिलों से भक्त पहुंच रहे हैं। उधर, केदारनाथ धाम में 287 श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से ही बाबा केदार के दर्शन किए। बीते 12 जून से अभी तक 1330 श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं।