फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द नए रूप में दिखेगा लाटू मंदिर, सौंदर्यीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वांण गांव स्थित लाटू मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 57 लाख की धनराशि मिली है। मंदिर परिसर में कटे पत्थर व ग्रीन घास भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

लाटू वाण मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए रहस्य बना हुआ है। मंदिर के अंदर क्या है, यह किसी को पता नहीं है। मंदिर से 20 मीटर दूर से ही श्रद्धालु पूजा करते हैं और पुजारी आंख पर पट्टी बांधकर मंदिर में जाकर दीया जलाता है। इस वर्ष लाटू मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। मंदिर परिसर में 60 मीटर लंबा व 15 मीटर चौड़ा फील्ड तैयार किया गया है, इसमें ग्रीन घास लगाई जाएगी। वही मंदिर के अंदर पूजा स्थल, स्नान स्थल, गेट बनाने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 57 लाख मिले है। कार्य शुरू कर दिया गया है। सितंबर तक सभी काम कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें