फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2170 ग्राम पंचायत सदस्यों, दो ग्राम प्रधान पद पर नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत और बीडीसी के उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन हुए। उप चुनाव के बावजूद अभी भी जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 371, ग्राम प्रधानों के छह और एक बीडीसी सदस्य का पद फिर रिक्त रह गया। जिले के रिक्त 2541 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों में से 2170 पर नामांकन हुए। वहीं ग्राम प्रधानों के आठ में से दो पदों पर ही नामांकन हुए। गैरसैंण ब्लॉक में रिक्त क्षेत्र पंचायत पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन

सदस्य ग्राम पंचायत के लिए कर्णप्रयाग ब्लाक में रिक्त 353 पदों में से 315, नारायणबगड़ में 331 पदों में से 295, जोशीमठ में 306 पदों में से 265, दशोली में 214 में से 192, थराली में 198 में से 197, घाट में 283 पदों में से 250, पोखरी में 336 पदों में से 247, देवाल में 169 पदों में से 115 और गैरसैंण में रिक्त 352 पदों में से 294 पदों पर नामांकन हुए। ग्राम प्रधान के लिए कर्णप्रयाग ब्लाक के दियारकोट और देवाल ब्लाक के सेलखोला ग्राम पंचायत में उप चुनाव के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किए। पोखरी ब्लाक के ग्राम खन्नी, भदूडा, डुंगर और जोशीमठ ब्लाक के ग्राम पंचायत भेंटा, नारायणबगड़ ब्लाक के निलाशी और देवाल ब्लाक के चोटिंग में उप निर्वाचन के लिए कोई भी नामांकन नहीं हुए। वही गैरसैंण ब्लाक में रिक्त सदस्य क्षेत्र पंचायत मैखोली के लिए भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। यहां 19 दिसंबर को मतदान होगा और 21 दिसंबर को मतगणना होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें