कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे के पाडली के संकरे बैंड पर मानकों को ताक पर रखकर आर्मी की दूरसंचार केबल बिछाने के लिए खोदी जा रही सड़क जानलेवा बनी है। योगेंद्र प्रसाद, देवेंद्र सिंह और मनोज कुमार आदि ने बताया कि दो सालों से कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर कर्णप्रयाग से सिमली के बीच विभिन्न कंपनियों की ओर से दूरसंचार केबल लाइन बिछाई जा रही है। लाइन बिछाने के लिए खोदी जा रही सड़क से वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानकों के विपरीत पाडली में जेसीबी से खोदी जा रही सड़क से यहां पर आए दिए वाहनों का जाम लग रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर कार्यदायी विभाग की ओर से किए गए कार्यों का निरीक्षण करने की मांग की।