गोपेश्वर। चिराग पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और हिंदी गानों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
रविवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ ही संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि बच्चों को विज्ञान और कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाए। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने जै बोला जै भगोती नंदा, नंदा ऊंचा कैलासै की जै.., मेरा देश रंगीला..., वंदे मातरम.., तेरा काला चश्मा..., चैता की चैत्वाल्या.., रानीखेता रामाडोला..., बोले चूडिय़ां, बोले कंगना..., बम-बम भोले..., नन्हा-मुन्ना राही हूं..., होलिया में उड़े रे गुलाल...आदि गानों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने विद्यालय की प्रगति आख्या पढ़ी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह नेगी, योगेंद्र सिंह बिष्ट, प्रबंधक मीना पंवार, जीएस पंवार, सेवानिवृत कर्नल बीएस रावत, कैप्टेन राजेंद्र सिंह, शिक्षक प्रमोद कुमार, दीपलता झिंक्वाण, मोनिका थपलियाल, मधु नेगी आदि मौजूद थे। संचालन मोहित कोठियाल ने किया।