फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाइवे के गलनांऊ में वाहन दुर्घटना में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। शनिवार देर रात्रि को बदरीनाथ हाईवे के गलनांऊ में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात्रि को कर्णप्रयाग से गौचर जाते हुए एक मैक्स वाहन गलनांऊ में अनियंत्रित होकर 200 मीटर दूर अलकनंदा नदी के किनारे गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन चालक खेम सिंह(35) पुत्र अवतार सिंह निवासी कनखुल तल्ला कर्णप्रयाग की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह लोगों की ओर से दी गई सूचना पर शव को खाई से निकालकर सीएचसी कर्णप्रयाग में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें