गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज बिष्ट को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी ने कांग्रेस सेवादल का यूथ जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पंकज बिष्ट को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। पंकज बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उनके मनोनयन पर छात्र महासंघ के उपाध्यक्ष विपिन फरस्वाण, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, अनूप नेेगी, मनोज रावत, लक्ष्मण सिंह, संदीप नेगी ने खुशी जताई।