फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि स्नो कटर से हटाएं औली सड़क की बर्फ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। जिलाधिकारी ने औली में आगामी फरवरी माह में प्रस्तावित शीतकालीन खेलों के आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जगह-जगह जमा पाला हटाने को कहा।
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर जगह-जगह पाला जमने के कारण खतरे को देखते हुए सड़क से पाला साफ करवाने एवं उन जगहों पर चूना व नमक डलवाकर यातायात सुचारु रखने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए। उन्होंने बर्फ हटाने के लिए स्नो कटर मशीन की व्यवस्था करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने औली स्लोप, स्नो मेकिंग मशीन का निरीक्षण करते हुए कहा कि आगामी दिनों में बर्फबारी की संभावना बन रही है। उम्मीद है कि यहां नेशनल स्कीइंग गेम्स के आयोजन में कोई दिक्कत नहीं होगी। लिहाजा औली में व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर लें। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडेय सहित राजस्व, पुलिस, लोनिवि, जीएमवीएन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें