फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 206 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Fri, 17 Jul 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। सेवा सप्ताह के तहत ज्योतिर्मठ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 206 लोगों ने अपनी जांच कराई। शिविर शनिवार को भी आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग चमोली की ओर से आयोजित शिविर में 61 लोगों ने हाईपरटेंशन, 56 ने शुगर, 121 ने विभिन्न लैब जांच कराई। चार गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की गई। सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शिविर 18 जुलाई को भी आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. संजय, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. पवन पाल, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदु बर्त्वाल, नेत्र चिकित्सक डॉ. शिव सिंह राणा, प्रभारी अधीक्षक डॉ. गौतम भारद्वाज, फार्मेसी अधिकारी पूजा राणा कुंवर, ब्लॉक कार्यक्रम मैनेजर नितिन, एएनएम मंदाकिनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें