फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल महाविद्यालय का नया भवन तैयार, छात्रों को मिलेगी राहत

Fri, 17 Jul 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
5.42 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है निर्माण
विज्ञापन

संयुक्त निरीक्षण के बाद किया जाएगा शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। राजकीय स्व. शेर सिंह दानू महाविद्यालय देवाल का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन का निर्माण 5.42 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। संयुक्त निरीक्षण के बाद महाविद्यालय जल्द ही अपने नए परिसर में स्थानांतरित हो जाएगा। नए भवन में कक्षाओं के संचालन से छात्रों की बैठने की समस्या दूर होगी। उन्हें बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। देवाल महाविद्यालय 14 अक्तूबर 2021 से तलौर के जूनियर हाईस्कूल के भवन में संचालित हो रहा है। वर्तमान में यहां 231 छात्र-छात्राएं हैं। इस सत्र में 56 नए प्रवेश हुए हैं जबकि 33 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यहां बीए और बीएससी की कक्षाएं संचालित होती हैं। बीए में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र और भूगोल जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। बीएससी में गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की पढ़ाई होती है। छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए 26 किलोमीटर दूर तलवाड़ी जाना पड़ता था। मगर अब नया भवन बनने से छात्रों को 26 किलोमीटर दूर तलवाड़ी नहीं जाना पड़ेगा। तलौर के ग्रामीणों ने महाविद्यालय भवन के लिए अपनी 30 नाली भूमि दान की थी।
विज्ञापन



जीव विज्ञान संकाय की मांग
महाविद्यालय में जीव विज्ञान संकाय नहीं है। इस कारण जीव विज्ञान समूह के छात्र पढ़ाई के लिए बाहर के विद्यालयों में जाते हैं। उन्हें गोपेश्वर या श्रीनगर जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है। प्राचार्य डॉ. आरएन पांडे ने बताया कि जीव विज्ञान संकाय की स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट और बलवीर राम ने भी शिक्षा मंत्री से जीव विज्ञान विषय की स्वीकृति देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें