नारायणबगड़। रामलीला मैदान परखाल में श्री महामृत्युंज्जय महादेव मंदिर समिति की बैठक में 24 से 30 मई तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा महापुराण को भव्य स्वरूप देने पर चर्चा की गई। साथ ही लोगों को जिम्मेदारियां भी दी गईं।
समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह बुटोला ने कहा कि 24 मई को परखाल से देवीधूरा स्थित महामृत्युंज्जय महादेव मंदिर तक भव्य जल कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अपराह्न एक बजे से बाल व्यास पंडित आयुष कृष्ण नयन जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा पुराण का वाचन करेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्री महामृत्युंज्जय महादेव के दर्शन और कथा में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। बैठक में डा. हरपाल नेगी, देवेंद्र बुटोला, पुष्कर सिंह नेगी, गबर सिंह मलियाल, थान सिंह रावल, देवेंद्र परिहार, दुलप सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह नेगी, जयपाल बुटोला, चंद्र सिंह नेगी सहित क्षेत्र के 33 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।