देवाल। ब्लॉक सभागार में आयोजित राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी में प्राथमिक विद्यालयों की दिशा और दशा को सुधारने पर चर्चा-परिचर्चा हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से प्राथमिक शिक्षक संघ देवाल की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए रमेश जोशी को अध्यक्ष, दर्शन धपोला मंत्री और त्रिलोक रावत कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बीसी मिश्रा, यदुवीर सिंह बिष्ट, मुकेश नेगी, डा. विजेंद्र कठैत, बीएस रावत, जेपी जोशी और गंगा सिंह आदि मौजूद थे।