फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरु

विज्ञापन
exam - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुक्रवार से विधिवत शुरू हो गई हैं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर था। परीक्षार्थियों ने कहा कि पहला पेपर उम्मीदों पर खरा उतरा है। शुक्रवार को इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर था, जबकि दसवीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस से दोपहर एक बजे तक चली। पेपर देने के बाद परीक्षार्थी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि पेपर आसान आया था और बहुत अच्छा हुआ। परीक्षार्थी बरखा रावत और शालनी ने कहा कि हिंदी के पेपर में सभी प्रश्न पढ़े हुए आए थे।
विज्ञापन

वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला ने बताया कि जिले के 110 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एक से 26 मार्च तक इंटरमीडिएट तथा 2 से 25 मार्च तक हाईस्कूल की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें