फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गौचर में शुरू हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों के सृजनात्मक विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को गुणवत्तापरक बनाए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में अभिभावकों के पाल्यों के नव युग का शुभारंभ होता है। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के मनोभावना को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्यशैली अपनाने की जरूरत है। डायट के प्राचार्य केसिंह ने कहा कि कार्यशाला में कर्णप्रयाग और पोखरी ब्लॉक के 62 प्रतिभागी प्रशिक्षण लेंगे। कार्यक्रम संयोजक प्रभारी प्राचार्य एसएस राणा ने कहा कि 10 दिवसीय कार्यशाला में बच्चों को भाषण विकास, संवेदी ज्ञानेंद्री विकास प्रणाली, सामाजिक परिवेश और सृजनात्मक विकास के जुड़े तथ्यों की जानकारी दी जाएगी। 25 फरवरी से जिले के अन्य ब्लाकों का चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर सभासद मुकेश नेगी, अनिरुद्ध बिष्ट, देवेंद्र नेगी, प्रवक्ता नंदन सिंह रावत, योगेंद्र बर्त्वाल, डा. आर राज, डा. करुणा मिश्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें