गौचर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई घटना के विरोध में लोगों ने पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला फूंका। प्रदर्शन में व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। गोपेश्वर में भूतपूर्व सैनिकों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कर्नल बीएस बर्त्वाल, बुद्धि बल्लभ त्रिपाठी, सूबेदार दलवीर सिंह, एसएस खत्री, महेंद्र राणा, महिपाल सिंह, अवतार सिंह भंडारी, देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।