चमोली जिले में रविवार को 20 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसमें जोशीमठ से 5, गोपेश्वर से 4, घाट ब्लॉक के बांजबगड़ से 3 लोग संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त गैरसैंण, देवाल व टंगसा से 2-2, पोखरी और करछुना गांव से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डा. जीएस राणा ने बताया कि कोरोना वायरस से जिले में अब तक 1673 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें से 1395 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
वहीं टिहरी जिले में 8 कोरोना पॉजिटिव मिले। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि पॉजिटिव सभी लोग स्थानीय हैं, जिन्हें आइसोलेशन में रखा है।