भुवनेश्वरी महिला आश्रम में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने 9 दिवसीय स्वावलंबन सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र की 25 महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीनें दी गईं। उषा कंपनी के समन्वयक आलोक तिवारी व कंपनी के तकनीशियन रामकिशन ने महिला प्रतिभागियों को सिलाई मशीनों का प्रशिक्षण दिया। विधायक ने भविष्य में किसानों को एक लाख का नि:शुल्क ऋण देने के लिए शिविर लगाने की बात कही। एसबीएमए के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी व नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, प्रमुख शशि सौरियाल, जीएनबीएन के मनैजर दीपक रावत ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पृथ्वी सिंह, डॉ. राम सिंह, उषा बिष्ट, रमेश सहित घंडियाल, सारकोट, फरकंडे, मठकोट, पज्याणा, डुंग्री, ढांगा, गौल, छड़ीसैंण आदि गांवों की 25 महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।