गोपेश्वर। पुलिस मैदान में रविवार से स्वर्गीय दिनेश जोशी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मैच पत्रकार एकादश और व्यापार संघ के बीच खेला गया। जिसमें पत्रकार एकादश ने सात विकेट से मैच जीत लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन सिंह रावत ने किया। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने कहा कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। रविवार को खेले गए उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश ने व्यापार संघ की टीम को सात विकेट से हराया।