पीपलकोटी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद और शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड की ओर से दशोली विकास खंड के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को रिंगाल और बांस शिल्प का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पंद्रह दिनों तक चलेगा। जीआईसी निजमूला में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मास्टर ट्रेनर पवन कुमार, राकेश, होरी लाल, रमेश और गिरीश छात्रों को परंपरागत शिल्प कला के बारे में प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद के जिला समन्वयक आशीष प्रसाद, प्रदीप कुमार के साथ ही विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। प्रशिक्षण विकास खंड के राइंका गडोरा, छिनका, निजमूला, कनाखुल और तपोवन में आयोजित हो रहा है।