फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 से प्रस्तावित राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप स्थगित

Mon, 13 Feb 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
औली में आगामी 19 से 22 फरवरी तक प्रस्तावित राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप बर्फ की कमी के कारण स्थगित हो गई। औली में 27 जनवरी के बाद से बर्फबारी नहीं हुई है। मौसम साफ होने और चटख धूप खिलने से यहां तापमान बढ़ने लगा है, जिससे औली में इन दिनों अब बर्फ पूरी तरह से पिघल गई है। सोमवार को देहरादून में जीएमवीएन और विंटर गेम्स एसोसिएशन ने बैठक कर फिलहाल राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप स्थगित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस बार जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, लेकिन निचले क्षेत्रों में बर्फबारी नाममात्र हुई, जो बर्फ पड़ी भी वह मौसम साफ होते ही पिघल गई। औली स्लोप सहित इर्द-गिर्द बर्फ पिघल गई है। जीएमवीएन के महाप्रबंधक बीएल राणा ने बताया कि देहरादून में हुई बैठक में औली में बर्फ की कमी को देखते हुए राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यदि 20 फरवरी के बाद बर्फबारी होती है तो तत्काल बैठक कर चैंपियनशिप का आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें