आदिबदरी/नारायणबगड़/गौचर। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 19 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।
आदिबदरी तहसील के जीआईसी कांसुवा के प्रधानाचार्य किरन टम्टा ने बताया कि नौ छात्र-छात्राओं आरुषि, साक्षी, अंजलि, साहिल, कशिश, रीना, अनुष्का व जूनियर स्तर पर शिल्पी, नीरज का चयन हुआ है। वहीं स्व. नारायण सिंह मेमोरियल आदर्श इंटर काॅलेज आदिबदरी में कक्षा छह के दो और कक्षा नौ के तीन, नारायणबगड़ के जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैंज खैतोली की कक्षा छह की मोनिका नेगी का चयन हुआ है। मोनिका नेगी को अब प्रतिमाह 600 रुपये छात्रवृत्ति के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं गौचर के जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना के चार छात्र भी योजना में चयनित हुए हैं। प्रधानाध्यापक कल्याण सिंह चौधरी ने कहा कि अर्पित, आदित्य कोहली, अक्षत खत्री, सार्थक नेगी योजना के तहत चयनित हुए हैं। संवाद
भराड़ीसैंण पहुंचे छात्र-छात्राएं
गैरसैंण। जीआईसी पज्याणाखाल का एक शैक्षणिक दल भ्रमण के तहत प्रधानाचार्य राजेंद्र सिरस्वाल के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन पहुंचा। भ्रमण दल ने विधानसभा के सभागार, कार्यालय कक्ष व दर्शक दीर्घा सहित भवन कला निर्माण का अवलोकन किया। शिक्षकों, प्रधानाचार्य ने विधानसभा के गठन, और भारतीय लोकतंत्र व पर्यावरण की जानकारी छात्रों को दी। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष जीएस रावत, महावीर, संदीप, हरेंद्र बिष्ट सहित 36 से अधिक विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण में भाग लिया। संवाद