गोपेश्वर। पुलिस प्रशासन की ओर से जूनियर ट्रैफिक फोर्स में शामिल बच्चों को ट्रैफिक नियमों पर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित हुई लिखित परीक्षा में जिले में गठित फोर्स के 61 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें जीजीआईसी गोपेश्वर से प्रतिभा फरस्वाण ने प्रथम औैर दक्षिता शाह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जीआईसी गोपेश्वर से मयंक व देवेश, जीजीआईसी जोशीमठ से सलोनी रावत व मानवी रावत, जीआईसी जोशीमठ से विवेक व हिमांश डोबरियाल ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया।