फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों को 17 जून को कार्ट में हाजिर होने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। न्यायिक मजिस्ट्रेट गैरसैंण की अदालत ने भराडीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान 38 लोगों पर दर्ज हुए मुकदमे में सुनवाई की अगली तिथि को बढ़ाकर 17 जून तय की है। आंदोलनकारियों को शुक्रवार को अदालत में हाजिर होने के आदेश जारी हुए थे।
विज्ञापन

गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर करीब दो साल पहले आंदोलन किया गया था। सरकार ने 38 लोगों पर कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे जाम करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट गैरसैंण की अदालत से सभी 38 आंदोलनकारियों को तीन मई को कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन भेजे थे। आंदोलनकारियों की ओर से नि:शुल्क पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता केएस बिष्ट ने बताया कि अधिकांश आंदोलनकारियों द्वारा समन तामील न होने के कारण कोर्ट ने तारीख आगे बढाकर 17 जून तय की है। राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने आंदोलनकारियों की नि:शुल्क पैरवी करने वाले अधिवक्ता का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें