कर्णप्रयाग। एसडीएम देवानंद शर्मा ने विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के तहत सरकारी, अर्द्धसरकारी परिसंपत्तियों पर बैनर पोस्टर चस्पा नहीं किए जाने और किसी के भी भवन में बिना अनुमति के प्रचार सामग्री नहीं लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की रैली और सभाओं के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी जरूरी है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से आपसी सद्भावना से लोकसभा चुनाव संपादित करने की अपील की। इस मौके पर थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा, नायाब तहसीलदार भाजपा के मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष थपलियाल और भाजपा गौचर के नगर अध्यक्ष गजेंद्र नयाल आदि मौजूद थे।