गैरसैंण। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान रोहिड़ा गांव में छापेमारी अभियान चलाकर झाड़ियों में छिपा कर भारी मात्रा में रखा लाहन बरामद किया। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान पुलिस दल ने रोहिड़ा गांव के समीप झाड़ियों में अवैध कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त आने वाले 170 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट किया। हालांकि छापेमारी अभियान में आरोपी गिरफ्त में नहीं आया। उन्होंने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।