गौचर। पुलिस प्रशासन की ओर से दुपहिया वाहनों पर हेलमेट पहनकर सफर करने वाले चालकों को चॉकलेट देकर जागरूकता अभियान चलाया गया। बुधवार को पुलिस चौकी गौचर के गेट पर चौकी प्रभारी आशीष रबिनाय के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों और व्यापारियों ने यातायात के नियमों का पालन करने वाले दुपहिया वाहनों में हेलमेट पहने चालकों को चॉकलेट दी। चौकी प्रभारी आशीष ने बताया कि चालकों को चॉकलेट देकर इसी तरह यातायात के नियमों का पालन करने को जागरूक किया जा रहा है।
वहीं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी मित्र पुलिस के साथ जन जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत वाहन चालकों को चाकलेट बांटी गई और सड़क सुरक्षा के प्रति तत्पर रहने का आह्वान किया गया। इस दौरान कांग्रेस यूथ के जिला महामंत्री सुनील पंवार, जिला उपाध्यक्ष विभांशु बर्त्वाल, अरुण नेगी, रोहित बर्त्वाल, रोशन चौधरी, आशीष पुरोहित, पवन पंवार आदि शामिल थे ।