कर्णप्रयाग। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से जिलासू में आयोजित नि:शुल्क शिविर में 180 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और आंखों की जांच करवाई। जांच के दौरान 14 लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के लिए रेफर किया गया। लोगों को स्वास्थ्य परामर्श देकर नि:शुल्क दवाइयां भी दी गईं।
सामाजिक कार्यकर्ता शिव प्रसाद और पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह खत्री ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग, हड्डी व स्त्री रोग आदि के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया। साथ ही बीपी, शुगर आदि की भी नि:शुल्क जांच की गई। शिविर में लंगासू, कालेश्वर, झिलोटी, सरणा, ऐरास आदि गांवों के ग्रामीण पहुंचे। शिविर में डॉ. मंजू, डॉ. अनुज, डॉ. इशाना, डॉ. आकाश, सूरज मिश्रा, दिव्या, प्रशांत, अभिषेक, अंजलि, रंजना देवी पुष्कर सिंह सूगी आदि मौजूद रहे। संवाद