गोपेश्वर जिला अस्पताल में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए निशान लगाता कर्मी।
- फोटो : GOPESHWAR
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी एहतियात बरत रहा है। गोपेश्वर जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 75 आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त आईसीयू में छह बेड स्थापित किए गए हैं। उधर, रुद्रप्रयाग जिले में जिले में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाकर तैयार किया गया है। कुछ दिनों में इनकी संख्या बढ़ाकर 400 से 500 तक कर दी जाएगी। जिले के 64 कस्बों की दुकानों पर ओवर रेटिंग व खाद्यान्न की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है।