फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर जली मोटरसाइकिल, तीन वाहन हुए राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग पर क्वीरालु गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी कई बाइक में आग लग गई। आग से तीन बाइक पूरी तरह जल गईं, जबकि एक बाइक को काफी क्षति पहुंची है। प्रभावित ग्रामीणों ने थाना चमोली में लिखित तहरीर देकर आगजनी की जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

चमोली थाने में यातायात पुलिस कर्मी क्वीरालु गांव निवासी हरीश के घर पर मंगलवार को बच्चे का मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। रात में हरीश ने घर पर कथा का आयोजन किया था। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की बाइक नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग के किनारे खड़ी की गई थीं। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक कई बाइक में आग की लपटें निकलने लगीं। लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और अन्य वाहनों को वहां से हटा दिया गया, लेकिन तब तक क्वीरालु निवासी हुकम सिंह, हरीश नेगी तथा पवन रावत, सैकोट, चमोली गांव निवासी की बाइक जल चुकी थी। भूपेंद्र सिंह फरस्वाण, गांव सेम-डुंगरा, चमोली की बाइक को भी नुकसान पहुंचा है। चमोली कोतवाली थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें