फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम की कार्य प्रणाली पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। हाटकल्याड़ी ग्राम पंचायत के रूखानी तोक में ऊर्जा निगम के कर्मियों ने बिना बिजली कनेक्शन आवंटित किए उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगा दिए। ऊर्जा निगम की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी, खुशाल सिंह, दरबान सिंह, कुंदन सिंह और वीरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत ब्लॉक के गांवों की विद्युतीकरण की प्रक्रियाएं की जा रही हैं। इसके तहत ऊर्जा निगम की ओर से विगत नवंबर माह में ग्राम पंचायत हाटकल्याणी के बुरना और बातोली तोक में बिजली लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर दिया गया था, लेकिन ग्राम पंचायत के रूखानी तोक को विद्युतीकरण से वंचित कर दिया गया। रूखानी तोक के उपभोक्ताओं के यहां ऊर्जा निगम के कर्मियों ने बिना बिजली लाइन बिछाए ही घरों में बिजली के मीटर लगा दिए गए हैं। निगम की कार्यप्रणाली से लोगों ने रोष जताया। उधर ऊर्जा निगम के ईई देवेंद्र कुमार ने बताया कि जेई को रूखानी गांव भेजकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें