वीर भद्रेश्वर और हनुमान मंदिर में श्रीमदभागवत और श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन
गोपेश्वर। बिरही के वीर भद्रेश्वर और हनुमान मंदिर में श्रीमद भागवत और श्रीमद देवी भागवत कथा के सातवें दिन धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस दौरान कथावाचकों ने गो और गंगा के संरक्षण का आह्वान किया। भागवत कथा को सुनने के लिए दूर-दराज के गांवों से भक्त पहुंच रहे हैं। श्रीमद् देवी भागवत कथा का प्रवचन कर रहे कथावाचक आचार्य कुशलानंद सती ने कहा कि गो और गंगा के संरक्षण से ही पृथ्वी का अस्तित्व भी बना रह सकता है। गाय को हिंदू धर्म में आज भी माता के रुप में पूजा जाता है। कथा का प्रवचन कर रहे आचार्य शैलेंद्र सती ने कहा कि भगवान अपने भक्त की भक्ति के वश में होते हैं। अनुष्ठान में पंडित भगवती प्रसाद सती, लक्ष्मी प्रसाद डंडरियाल, जगदीश पंत, गणेश चंद्र और नवांशु सती गणेश पूजा के साथ ही विभिन्न पूजाएं संपन्न कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्य यजिमान बच्चीराम, कुंती देवी, सतेश्वर प्रसाद थपलियाल, दिनेश, राकेश, तारेंद्र, देवी प्रसाद, प्रकाश, लीला देवी, हरीश, संतोष, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।