फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ ने बदरीनाथ हाईवे से हिमखंड हटाने का काम किया शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। मौसम सामान्य होने के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक जमी बर्फ हटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

10 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खुल जाएंगे। अभी हाईवे पर हनुमान चट्टी से देश के अंतिम गांव माणा तक आठ स्थानों पर भारी हिमखंड पसरे हुए हैं। हाईवे पर हनुमान चट्टी, रड़ांव बैंड, कंचन गंगा के साथ ही आठ जगहों पर बड़े-बड़े हिमखंड हैं। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर ने बताया कि रड़ांग बैंड तक हाईवे को सुचारु कर दिया गया है। शाम को मौसम खराब होने के कारण हाईवे को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ की तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले हाईवे को पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें