फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सीरी के ग्रामीणों ने दिया जल संस्थान के ईई को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के ग्राम पंचायत सीरी में तीन माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। आपूर्ति बहाल करने के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सीरी राकेश सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल संस्थान के ईई को ज्ञापन देते हुए कहा कि बगोली-जैंटा-कोटी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य से गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके चलते विगत तीन माह से गांव में पेयजल आपूर्ति पूर्णतया बाधित होनें से ग्रामीण दो किमी दूर प्राकृतिक पेयजल स्रोत से पीने का पानी लाने को विवश हैं। कहा कि कई बार विभाग के जेई और अन्य कर्मियों से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की थी। लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन में सयन सिंह रावत, दिगंबर सिंह रावत, शिशुपाल सिंह, भगत सिंह, राजपाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें