फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय देवाल कौथिंग का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। महाशिवरात्रि पर आयोजित दो दिवसीय देवाल कौथिंग सांस्कृतिक पर्यटन एवं विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंगल दलों और शिक्षण संस्थाओं की ओर से आयोजित लोकगीत तथा लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं। इस दौरान मेला समिति और उपस्थित लोगों ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने किया। उन्होंने मेले के संचालन के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐतिहासिक और पौराणिक मेलों को बढ़ावा देनें के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति और स्थानीय लोगों का आभार जताते हुए लोगों से शराब जैसी बुरी लत से बचने का आह्वान किया। तथा राज्य सरकार से बुग्यालों में रात्रि प्रवास पर लगी रोक को हटाने, जगंली जानवरों से खेतीको बचाने के लिए कारगर उपाय करने आदि समस्याओं के निराकरण की मांग की। थराली के प्रमुख राकेश जोशी ने कहा कि देवाल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देनें के लिए राज्य सरकार की ओर से अनेक कार्ययोजनाएं बनाई जा रही हैं। मेला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने विधायक से मेले को सरकारी अनुदान सूची में शामिल करने की मांग की।
मेले के समापन पर मेला समिति ने महिला मंगल दलों व शिक्षण संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमालयन पब्ल्कि स्कूल देवाल, गुरुरामराय, विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, नवदीप पब्लिक स्कूल, आर्दश मांडल प्राथमिक देवाल, महिला मंगल दल हाटकल्याड़ी, कैल ने देशभक्ति गीत से दर्शकों कोमंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

महाबीर बिष्ट व गौरवजोशी के संचालनमें आयोजित समापन समारोह में नरेंद्रबिष्ट, चमोली हाइड्रो के प्रबंधक बी राव, गोविंद सिंह पांगती, दलबीर दानू, महावीर सिंह बिष्ट, केडी मिश्रा,डा हरपाल नेगी, दर्शन दानू, इंद्र सिंह राणा, कपूर मिश्रा, गिरीश मिश्रा, देवराम बर्मा,रणजीत नेगी, नरेंद्र भारती,लक्ष्मण बिष्ट, हरेंद्र कोटेड़ी, जीवन मिश्रा, नंदी कुनियाल, मंजू परिहार, दीपा जोशी,सुरेश कुनियाल, कृष्णा बिष्ट, गौरी खत्री, कृपाल भंडारी, पुष्पा नेगी, हरीश पांडे, विनोद आर्य, गोविंद सोनी, बच्ची राम, नरेशराम, गोपालदानू, कुंवरसिंह, कुंदन परिहार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें