फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लोगों की कोरना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की 17 नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पूर्व क्षेत्र के पज्याणा गांव में 10 प्रवासियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उनका इलाज गोपेश्वर जिला अस्पताल में चल रहा है। 26 मई को फैसीलिटी क्वारंटीन गैरसैंण में रखे गए पज्याणा गांव के प्रधान विजय सिंह, ग्राम प्रहरी बचन सिंह व नारायण सिंह के सैंपल भी जांच के लिए गए थे। उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। 25 मई को फैसीलिटी क्वारंटीन में खाना बनाने वाले कर्मचारी कलम सिंह की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई थी। उननका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। शनिवार देर रात को मृतक कलम सिंह की और रविवार दिन में अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र और सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मणीभूषण पंत ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि कोरोना का संक्रमण स्थानीय लोगों में न फैले, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें