चमोली जिले में रविवार को क्वारंटीन लोगोें के 47 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में अब तक 640 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। रविवार को 35 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले में अभी तक 11 पॉजिटिव और 203 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 426 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ डॉ. केके सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दे रहे 19 डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।