फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर बाजार के पुराने पेयजल टैंक में आई दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अपर बाजार वार्ड के पुराने जल संस्थान कार्यालय के समीप वर्ष 1965 के दशक में बने पेयजल टैंक के जीर्ण-शीर्ण होनें से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आवासीय बस्तियां खतरे की जद में है। पूर्व सभासद राजेश जोशी ने बताया कि पुराने जल संस्थान कार्यालय के समीप 50 केएल के निर्मित पेयजल टैंक में दरारें पड़ने से पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे सीएचसी और आवासीय भवनों को खतरा बना हुआ है। कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से 1965 के दशक में बने पेयजल टैंक के स्थान पर आरसीसी का नए पेयजल टैंक बनाने की मांग की थी, लेकिन विभागीय अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द नए पेयजल टैंक का निर्माण नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जल संस्थान के अवर अभिंयता डीसी पुरोहित ने बताया कि एक वर्ष पूर्व अपर बाजार के पुराने पेयजल टैंक के स्थान पर नए टैंक के निर्माण के लिए शासन को 10 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें