कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र में स्थित भारतीय दूर संचार विभाग का कार्यालय अपने नव निर्मित भवन में स्थानांतरित किए जाने से रविवार और सोमवार को बीएसएनएल की दूरभाष और इंटरनेट सेवाएं दो दिनों तक प्रभावित रहेगी। बीएसएनएल के एसडीओ आरएन यादव ने बताया कि मशीनों के स्थानांतरित किए जाने के बाद दो दिन में बीएसएनएल की सेवाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।