आदिबदरी। कंवासेरा में आदिबदरी-नैनीताल हाइवे पर मलबा आने से हाईवे आधे घंटे तक बंद रहा। वाहन चालकों और लोगों ने पहाड़ी से गिरे पत्थरों और मलबे को खुद हटाया और हाईवे खोला। नरेंद्र सिंह चाकर, भुवन बरमोला आदि ने बताया कि कंवासेरा में हाईवे पर पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है जिससे यहां आवाजाही में हर समय खतरा बना हुआ है। उन्होंने यहां पर सुरक्षा के लिए वायरक्रेट दीवार लगाने की मांग की। वहीं एनएच के सहायक अभियंता मुकेश कोहली ने बताया कि आदिबदरी के कंवासेरा के भूस्खलन जोन में जल्द सुरक्षा दीवार लगा दी जाएगी।