फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आंतकी हमले के विरोध में गौचर, थराली, गेरसैंण, आदिबदरी और नारायणबगड़ में रहे बाजार बंद

विज्ञापन
anger - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गौचर/गैरसैंण/थराली/नारायणबगड़/आदिबदरी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में गौचर, गैरसैंण, थराली, देवाल और आदिबदरी में व्यापारियों और लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। गौचर में भारत बंद का यहां व्यापक असर रहा। नागरिक संगठनों व्यापारियों और राजनैतिक दलों के लोगों ने बाजार में मौन जुलूस निकाला। इसके बाद रामलीला मैदान में शोक सभा कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

गैरसैंण के मैहलचौंरी कस्बे में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष मंगल सिंह रावत और सुरेश कुमार आदि मौजूद थे। थराली में सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका और शहीद सैनिकों के बलिदान का बदला लेने की मांग की। इस दौरान विजय पुरोहित, गिरीश चंद्र, संदीप रावत, देवी प्रसाद जोशी, रणजीत सिंह, राकेश जोशी, नरेंद्र भारती, सुशील रावत आदि मौजूद थे। वहीं आदिबदरी में पूर्व सैनिकों और लोगों ने जुलूस निकालकर घटना की निंदा की। पूर्व सैनिकों ने बैठक कर केंद्र सरकार से आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष यशपाल कठैत, नरेंद्र चाकर, यशवंत भंडारी आदि मौजूद थे। नारायणबगड़ में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं और बाजार में प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। इस मौके पर विनोद मलेठा, डा. सुधीर नेगी और जयवीर कंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें