फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड परियोजना से जोशीमठ को जोडने की मांग पर किया मौन जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। ऑलवेदर रोड परियोजना से जोशीमठ नगर को जोड़ने और हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के विरोध में लोगों ने नगर में मौन जुलूस निकाला। व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एलान किया कि जब तक परियोजना से जोशीमठ नगर को लाभान्वित नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को ज्ञापन भेजा। वहीं, संघर्ष समिति का तहसील परिसर में क्रमिक धरना 26वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किए और नगर के तिराहे पर इकट्ठा हुए। यहां जोशीमठ क्षेत्र के लोग भी पहुंचे थे। लोगों ने नगर में मौन जुलूस निकाला और तहसील परिसर पहुंचा। यहां जुलूस एक सभा में तब्दील हो गया।सबसे पहले कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को ज्ञापन भेजा गया। लोगों ने कहा कि जोशीमठ नगर धार्मिक और पर्यटन से जुड़ा हुआ है। यदि ऑलवेदर रोड का निर्माण जोशीमठ नगर से होकर नहीं किया गया तो यहां का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, कमल रतूड़ी, अमित सती, अनिल शाह, सुभाष डिमरी और भगवती प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें