फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकारों को दी बीमा योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड पर्वतीय आजीविका संवर्द्धन के तहत जिला सहकारी बैंक सभागार में एक दिवसीय बीमा दावा निस्तारण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में काश्तकारों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि काश्तकारों को फसल और पशुधन का बीमा आवश्यक रूप से करना चाहिए, जिससे प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति की भरपाई हो सके। काश्तकारों को फसल बीमा, प्रधानमंत्री जीवन बीमा, जीवन ज्योति बीमा और अटल आयुष्मान योजना की जानकारी दी गई। उत्तराखंड आजीविका संवर्द्धन के ग्रामीण वित्त समन्वयक संजय पुरोहित ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक लिंकेज (बैंक से जोड़ने) के बारे में बताया गया। इस मौके पर सुरेंद्र लिंगवाल, राकेश लाल, देवेंद्र भारती, सुरमा देवी और लीला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें