गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिले में 17 से दो अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न जगहों पर 161 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जिले के आयुष्मान मंदिरों में 112, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 39, बेस अस्पताल सिमली में एक, नौ ब्लॉकों में विशेषज्ञ शिविर, चार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य की टीमें जिले के 54 विद्यालयों में 10 से 19 साल की बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। शिविरों में हर तरह की जांच की जाएगी। शिविरों का रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिला अस्पताल गोपेश्वर में 17 सितंबर, कर्णप्रयाग में 18, नारायणबगड़ में 19, ज्योतिर्मठ में 20, देवाल में 21, पोखरी में 22, नंदानगर में 23 और गैरसैंण में 24 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।