फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बोरागाड़ में फार्मासिस्ट की तैनात करने की मांग

Mon, 15 Sep 2025 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। राजकीय स्वास्थ्य केंद्र बोरागाड़ में पिछले पांच वर्ष से फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है। हालांकि विभाग ने हाल ही में एक चिकित्सक की तैनाती की है लेकिन फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण डॉक्टर को ही स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ दवा वितरण का भी काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस केंद्र पर ब्लॉक के लिगड़ी, ओडर, चौड़, मेलखेत, नलधूरा, मेलखेत सहित कई गांवों के लोग स्वास्थ्य सुविधा पर निर्भर हैं। कलम भंडारी, खिलाफ सिंह, पुष्कर राम, धर्म सिंह, दुर्लभ राम, अशोक कुमार, लक्ष्मी देवी आदि ने स्वास्थ्य मंत्री और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने जल्द से जल्द अस्पताल में फार्मासिस्ट और सफाईकर्मी की तैनाती की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें