जोशीमठ। इन दिनों उर्गम घाटी में बगड़वाल नृत्य की धूम मची हुई है। घाटी के बड़गिंडा गांव में इस प्राचीन धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए क्षेत्र की ध्याणियां भी अपने मायके पहुंची हुई हैं। उर्गम घाटी में 18 साल बाद यह आयोजन हो रहा है। आयोजन 14 जुलाई तक चलेगा। ग्रामीण कुंवर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, अनुज और महावीर सिंह ने बताया कि जिस वर्ष लंबे समय से बारिश नहीं होती है तो, भूमियाल देवता की इच्छा पर बगड़वाल नृत्य का आयोजन किया जाता है। बगड़वाल नृत्य को देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से ग्रामीण उमड़ कर आ रहे हैं।