फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने हेलीपेड के बजाय खेल मैदान निर्माण की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। नगर पालिका के रविग्राम वार्ड में सिंचाई विभाग की निष्प्रयोज्य भूमि पर हेलीपैड निर्माण का स्थानीय युवाओं ने विरोध किया है। युवाओं ने यहां खेल गतिविधियों को संचालित करने के लिए स्टेडियम निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

पालिका सभासद समीर डिमरी, सांस्कृतिक परिषद रविग्राम के अध्यक्ष सुभाष डिमरी, वन सरपंच हर्षवर्धन भट्ट, अंशुल भुजवाण और ममंद अध्यक्ष बीना बहुगुणा ने इस संबंध में जिलाधिकारी और बदरीनाथ विधायक को ज्ञापन भी भेजा है। कहा गया कि सिंचाई विभाग की निष्प्रयोज्य भूमि का अधिग्रहण पूर्व में विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना प्रबंधन ने किया गया था। परियोजना निर्माण पूर्ण होने के बाद परियोजना की ओर से भूमि को राज्य सरकार के सुपुर्द कर दिया गया था। तब से इस भूमि पर स्टेडियम निर्माण की मांग की जा रही है। क्षेत्र में खेल मैदान की कमी के कारण कई खेल प्रतियोगिताएं खेत और सड़क पर आयोजित की जाती हैं। जोशीमठ में एकमात्र गांधी मैदान में ही नगर की खेल गतिविधियां संचालित होती हैं, लेकिन स्टेडियम के बजाय रविग्राम में हेलीपैड निर्माण किया जा रहा है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें