जोशीमठ। थाना पुलिस ने 550 ग्राम कीड़ा जड़ी (यारसागंबू) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि रविवार को दोपहर में जोशीमठ-मलारी हाईवे पर ऐटीनाला के पास चेकिंग अभियान के दौरान अंकित देशवाल पुत्र राजेश देशवाल, सोनाली, पानीपत, हरियाणा और रणधीर पुत्र भगवान, थाना भिवाली, हरियाणा से 550 ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद हुई है। दोनों को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।