कर्णप्रयाग। ग्राम पंचायत चमाली में शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई।
चमाली के पूर्व प्रधान महिपाल सिंह कठैत ने बताया कि बिजली पोल के नीचे गांव के काश्तकार जसपाल सिंह कठैत ने मवेशियों के लिए छप्पर डाली गई हुई थी। रविवार देर शाम को बिजली पोल में शार्ट सर्किट हुआ और एक चिंगारी छप्पर जा गिरी। इससे वहां आग लग गई और एक गाय की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गांव में झूलते बिजली तारों को दुरुस्त करने के लिए कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों को कहा गया था, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता जौनी कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित को मानकों के अनुसार मुआवजा दे दिया जाएगा।