गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का विकल्प बनेगा। दोनों दलों ने बारी-बारी से सत्ता हासिल कर राज्य को हाशिए पर ला खड़ा कर दिया है।
रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित दल के द्विवार्षिक जिला सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण जिन भावनाओं व कल्पनाओं से हुआ। भाजपा व कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए राज्य में पलायन व बेरोजगारी बढ़ी है। लिहाजा आगामी विधानसभा चुनाव में उक्रांद इन दोनों दलों का विकल्प बनेगा। पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा ने गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। दल के पूर्व मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने राज्यवासियों के हक-हकूक पर डाका डाला है। सम्मेलन में सर्वसम्मति से अरुण लाल शाह को दल का जिलाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी किशन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश सती, अब्बल सिंह भंडारी, बच्चीराम उनियाल, राकेश सती, अर्जुन सिंह, केएल शाह, चंद्रकला भट्ट, राकेश नंबूदरी, गोविंद सिंह, केदार सिंह, शूरवीर बिष्ट, महिपाल फरस्वाण, विक्रम सिंह, चंद्रमणि मैंदोली, एसडी पुरोहित आदि मौजूद थे।
उक्रांद जिला कार्यकारिणी में फेरबदल
उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला संरक्षक एवं प्रभारी विष्णुपाल रावत ने पार्टी की जिला कार्यकारिणी में फेरबदल कर संतोष सेमवाल को जिलाध्यक्ष का उत्तरदायित्व सौंपा है, जबकि प्रभु दत्त भट्ट को जिला महामंत्री एवं जगदीश नथवान को जिला कोषाध्यक्ष बनाया है। उक्रांद के जिला संयोजक भगवान दास मिनान ने यह जानकारी दी है।